‘टीएमसी पार्षद ने पूर्व बीएसएफ  जवान की पत्नी के साथ बसलूकी की’

बीजेपी ने तृणमूल पर लगाया आरोप

‘टीएमसी पार्षद ने पूर्व बीएसएफ  जवान की पत्नी के साथ बसलूकी की’


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सत्ताधारी टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। उत्तर 24 परगना जिले की टाकी नगर पालिका के एक टीएमसी पार्षद पर आरोप है कि उन्होंने एक पूर्व बीएसएफ की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। इस मुद्दे पर अब बीजेपी टीएमसी को घेरते हुए नजर आ रही है।
पश्चिम बंगाल बीजेपी  के प्रवक्ता देबजीत सरकार के मुताबिक, टाकी के वार्ड 12 के एक टीएमसी काउंसलर ने बीएसएफ के एक पूर्व जवान की पत्नी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। देबजीत सरकार ने दावा किया कि यह घटना ‘बदले में’  हुई, क्योंकि महिला के पति पर पहले हमला हुआ था और कथित तौर पर काउंसलर के राजनीतिक असर की वजह से पुलिस ने मदद देने से मना कर दिया था।
इस मामले को लेकर बीजेपी नेता ने एक्स पर लिखा कि  टीएमसी  को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि टाकी (वार्ड 12)  के एक टीएमसी काउंसलर पर आरोप है कि उसने एक पूर्व बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ बदसलूकी की, क्योंकि उसके पति पर हमला हुआ था और राजनीतिक असर की वजह से पुलिस मदद नहीं दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को चुप कराने और महिलाओं को टारगेट करने के लिए पावर का इस्तेमाल करना डेमोक्रेसी पर हमला है।
बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट ने भी एक्स पर एक बयान जारी किया, जिसमें इस स्थिति को राज्य में ‘महाजंगल राज’ का उदाहरण बताया गया। बीजेपी ने कहा कि टाकी (वार्ड 12) में एक टीएमसी पार्षद पर आरोप है कि उसने एक पूर्व बीएसएफ जवान की पत्नी की इज्जत को ठेस पहुंचाई, क्योंकि पुलिस ने कथित तौर पर राजनीतिक दबाव के कारण पहले के एक मारपीट के मामले में कार्रवाई करने से मना कर दिया था। पोस्ट में आगे कहा गया कि जब सत्ता अपराधियों को बचाती है और महिलाओं को निशाना बनाया जाता है, तो यह साफ हो जाता है कि बंगाली समाज को टीएमसी से कितना खतरा है।
बीजेपी ने आरोपी पार्षद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इन आरोपों को लेकर अभी तक टीएमसी ने कोई ऑफिशियल जवाब नहीं दिया है। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना से जुड़ी किसी भी शिकायत या जांच की स्थिति के बारे में कोई डिटेल्ड बयान जारी नहीं किया है। इस मामले ने बंगाल में आने वाले चुनावी मुकाबलों से पहले बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक टकराव को और तेज कर दिया है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News