खाने-पीने पर की गई टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

बंगालियों की भावनाएं आहत करने का आरोप

खाने-पीने पर की गई टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

निज संवाददाता : धीरेंद्र शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर बाबा के नाम से भी जाना जाता है, के खिलाफ़ कई पुलिस शिकायतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी खाना खाने वाले लोगों को "बाहर निकालने" (बहिष्कार करने) की बात कही थी। इसको लेकर कोलकाता पुलिस के पास कम से कम पांच शिकायतें दर्ज कराई गई हैं— मुचीपाड़ा पुलिस स्टेशन,  भवानीपुर, बेनियापुकुर, एंटाली और नारकेलडांगा में। हावड़ा साइबर पुलिस को भी शास्त्री के खिलाफ़ नफ़रत फैलाने वाला भाषण (हेट स्पीच) देने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत मिली।
सेंट्रल कोलकाता डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानस सरकार ने कहा-बंगाल और बंगालियों के खिलाफ़ ऐसा नफ़रत भरा भाषण देकर उन्होंने (धीरेंद्र शास्त्री) हम सभी का अपमान किया है। उन्होंने (स्वामी) विवेकानंद और नेताजी (सुभाष चंद्र बोस) की धरती का अपमान किया है। मैंने उनके खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है और राज्य भर में अपने सभी पार्टी सहयोगियों से उनके खिलाफ़ एफआईआर  दर्ज करने का अनुरोध किया है।
मानस सरकार ने मुचीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा-बंगाल में कभी भी धर्म या भाषा के आधार पर भेदभाव करने का कल्चर नहीं रहा है। लेकिन उस भाषण ने यही किया। उन्होंने बंगालियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के प्रमुख हावड़ा के लिलुआ में तीन दिवसीय हनुमंत कथा कार्यक्रम के लिए बंगाल में थे। अपने एक भाषण में, उन्होंने बंगाली हिंदुओं से "पूरी श्रद्धा और ईमानदारी के साथ नवरात्रि मनाने और अनुष्ठान करने" का आग्रह किया।
उन्होंने यह भी कहा-मुझे पश्चिम बंगाल में एक बात पसंद नहीं है। दुर्गा पूजा पंडालों के पीछे मांसाहारी खाना खाया जाता है। गंदा खाना पकाया जाता है। इस नवरात्रि, कोलकाता के हिंदुओं को जागना चाहिए और ऐसे लोगों को बाहर निकालना (बहिष्कार) चाहिए। जो लोग दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी खाना खाते हैं, उन्हें धार्मिक नहीं कहा जा सकता। वे पाखंडी हैं।
बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के दौरान खाने-पीने को लेकर की गई इन टिप्पणियों से नाराज़गी फैल गई है। इस मुद्दे को और हवा तब मिली जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनके कैबिनेट ने शास्त्री के प्रति सम्मान दिखाया और सरकार तथा गुरु के बीच नज़दीकी ज़ाहिर की।
मंगलवार को भवानीपुर पुलिस स्टेशन में दूसरी शिकायत साउथ कोलकाता डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आशुतोष चटर्जी ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि "एक कार्यक्रम में, जिसे लिलुआ में समान विचारधारा वाले लोगों का समर्थन प्राप्त था, महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों/अधिकारियों/चुने हुए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 'अभद्र टिप्पणियां' की गईं। आरोप लगाया गया कि ये टिप्पणियां "खतरनाक प्रकृति की" थीं और "बंगाली लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाली" थीं।
शिकायत में कहा गया है कि बंगाल में बंगाली भाषा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है और आरोप लगाया गया कि शास्त्री ने "घिनौनी बातें कहीं और हमारे राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस पर उपदेश दिया।"
उन्होंने बंगालियों के लिए "गंदा खाना पकाने" और "पाखंडी" जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई।
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने शिकायतें मिलने की बात तो मानी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या कोई एफआईआर  दर्ज की गई है। राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन करना बंगाल की परंपरा रही है। घोष ने पत्रकारों से कहा-संत अपने नजरिए से बात करते हैं और कहते हैं कि शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
उन्होंने कहा-बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान बकरे की बलि देने की परंपरा है और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। यहां बकरे का मांस खाना कोई विवाद का विषय नहीं है। मैं मछली के अलावा कुछ नहीं खाता, लेकिन जो कोई भी जो चाहे खाना चाहता है, उसे ऐसा करने की अनुमति होनी चाहिए।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

गोयनका मंदिर में त्रिदिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव सफलता पूर्वक संपन्न गोयनका मंदिर में त्रिदिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव सफलता पूर्वक संपन्न
श्री श्री बीरां बरजी सेवा समिति के तत्वावधान में गोयनका मंदिर कोलकाता मे तीन दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव का आयोजन...
श्री रामकृष्ण बी. टी. कॉलेज में आनंद दास की पुस्तक
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जिनपिंग
2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी हनुमान अंश’
सितंबर में ही मिल जाएगा जूट मिल कर्मचारियों को पूजा बोनस : अर्जुन सिंह
सुप्रीम कोर्ट का सुरक्षा कवर रद्द होते ही अभिषेक के घर पहुंची सीआईडी टीम
"मेरा शरीर सुन्न हो गया था!"