‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिया गर्दा
40वें दिन फिल्म ने 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की
निज संवाददाता : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। लगातार कमाई कर रही है अब इस फिल्म ने थिएटर्स में 40 दिन कंप्लीट कर लिए हैं। फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा सबूत सिनेमाघरों के अंदर का माहौल रहा है। बिना किसी भारी-भरकम प्रमोशन के, फिल्म को दर्शकों की पॉजिटिव रिस्पॉन्स का जबरदस्त फायदा मिला है। एक दर्शक से दूसरे दर्शक तक पहुंची तारीफों के दम पर फिल्म की टिकट खिड़की पर कमाई लगातार बढ़ती गई है। अब 40वें दिन भी फिल्म ने 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।
फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है। ‘हनुमान अंश’ ने 40वें दिन 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं बीते दिन शोज की संख्या 9175 रही है। इसी के साथ ही फिल्म का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि,नेट कमाई अब 231.13 करोड़ पहुंच गई है। जल्द ही फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करनी वाली है, जो फिलहाल 291.40 करोड़ रुपये है। अगर फिल्म का कारोबार इसी तरह रहता है तो 2 दिन में फिल्म यह माइलस्टोन भी हासिल कर लेगी।
‘हनुमान अंश’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है। फिल्म ने 40वें दिन यानी मंगलवार को 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। और तो और 31 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही है। खास बात है कि बिल्कुल भी कारोबार में कमी नहीं रही है। सोमवार को भी इस पिक्चर ने इतने का ही कारोबार किया था। साथ ही रविवार को 22 करोड़ रुपये कमा लिए थे। पिछले 7 दिन फिल्म के लिए और भी जबरदस्त रहे हैं। वीक डेज में लगातार 10 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब कलेक्शन 300 करोड़ की तरफ बढ़ रहा है।
भगवान हनुमान के तेज, शक्ति और भक्ति पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी ने देश के हर वर्ग के दर्शकों को गहराई से जोड़ा है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस और वीएफएक्स क्वालिटी ने इसे बड़े पर्दे पर देखने योग्य बनाया है। खास बात है कि इस फिल्म के आगे अक्षय की ‘हैवान’, यश की ‘टॉक्सिक’ और गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एक नहीं चल पाई है।
