‘स्पाइडर मैन’ ने नॉर्थ अमेरिका में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
निज संवाददाता : स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। ये फिल्म नॉर्थ अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म का अनुमानित कलेक्शन 8991 करोड़ रुपये का हो चुका है। अब तक के इतिहास में कोई भी फिल्म नॉर्थ अमेरिका में इतनी कमाई नहीं कर सकी। वहीं फिल्म ने स्टार वॉर्स द फोर्स अवेकन्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। स्टार वॉर्स की ये फिल्म 8971 करोड़ रुपये की कमाई के साथ नॉर्थ अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई थी। लेकिन अब 2026 में स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म की बात करें तो भारत में इस फिल्म ने 3डी कलेक्शन्स को मिलाकर रिपोर्ट्स के मुताबिक 642 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। साथ ही ये फिल्म भारत में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी बड़ा कीर्तिमान रचा है। इस फिल्म ने दुनियाभर में रिपोर्ट्स के मुताबिक 23500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये फिल्म अब ऑल टाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में तीसरी नंबर पर पहुंच गई है। अब फिल्म से आगे सिर्फ 2009 में आई अवतार और 2019 में आई एवेंजर्स एंडगेम ही है। देखने वाली बात होगी कि यह फिल्म अपने फाइनल रन तक अपने कलेक्शन को कहां तक लेकर जा सकती है।
