भारतीय मूल के शैलेश जेजुरिकर बने पीएंडजी के सीईओ
वॉशिंगटनःटाइड डिटर्जेंट और हेड एंड शोल्डर शैम्पू जैसे घरेलू उत्पाद बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) ने शैलेश जेजुरिकर को सीईओ बनाने की घोषणा की है| यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा| शैलेश वर्तमान में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) हैं|वे मौजूदा सीईओ जॉन मोलर की जगह लेंगे| जॉन मोलर पिछले चार साल से कंपनी की कमान संभाल रहे हैं| मोलर कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे| उनकी नियुक्ति ने भारतीय मूल के उन सीईओ की सूची में एक और नाम जोड़ा है, जिसमें सुंदर पिचाई (गूगल), सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट), और अरविंद कृष्णा (आईबीएम) जैसे नाम शामिल हैं| शैलेश जेजुरिकर 58 साल के हैं| मुंबई में जन्मे और हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने वाले जेजुरिकर ने मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है| उन्होंने आईआईएम लखनऊ से एमबीए की डिग्री हासिल की| दिलचस्प बात यह है कि उनकी स्कूल की पढ़ाई के दौरान उनकी क्लास में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी थे| शेलेश ने 1989 में भारत में ही पीएंडजी में एक असिस्टेंट ब्रांड मैनेजर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी| 36 साल के करियर में अहम जिम्मेदारियां संभाली है| शेलेश ने कंपनी के फैब्रिक एंड होम केयर सेक्टर को 2019 से 2021 तक लीड किया| ये टाइड, एरियल, हेंड एंड शोल्डर जैसे बड़े ब्रांड्स का हिस्सा है| यह पीएंडजी की सबसे बड़ी बिजनेस यूनिट है| ये कंपनी की कुल बिक्री और मुनाफे का करीब एक-तिहाई हिस्सा है|
Related Posts
About The Author

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।