4 दिसंबर को भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

23वें भारत-रूस सालाना सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

4 दिसंबर को भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

निज संवाददाता : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की तारीख तय हो गई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत के औपचारिक दौरे पर होंगे। इस दौरान पुतिन मुख्यतः 23वें भारत-रूस सालाना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 
भारत और रूस के बीच हर साल शिखर वार्ता होती है। अब तक दोनों देशों के बीच 22 वार्ताएं हो चुकी हैं। पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी मॉस्को गए थे, जबकि पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे। इस बार दोनों देशों का सैन्य और तकनीकी सहयोग पर विशेष ध्यान रहेगा। इस बार भी पुतिन बैठक में रूस के एजेंडे को रखेंगे।
विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंच जाएंगे। वे यहां पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया जाएगा। 
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पुतिन का यह दौरा दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा का अहम मौका होगा। इसके अलावा भारत-रूस अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त कूटनीतिक साझेदारी के लिए दृष्टिकोण निर्धारित कर सकेंगे। साथ ही साझा हितों के स्थानीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों देश चर्चा में जुड़ेंगे।
माना जा रहा है कि भारत रूस से अतिरिक्त एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली भी खरीद सकता है। भारत ने 2018 में पांच यूनिट के लिए 5 अरब डॉलर का सौदा किया था, जिसमें तीन रेजिमेंट मिल चुकी हैं और बाकी दो अगले साल तक मिलने की उम्मीद है। रूस की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई थी।
राष्ट्रपति पुतिन का दौरा ऐसे समय होने जा रहा है, जब अमेरिका रूस से तेल नहीं खरीदने के लिए भारत पर लगातार बना रहा है। हालांकि, भारत-रूस संबंधों पर अमेरिकी दबाव और तेल आयात विवाद का असर नहीं पड़ा है। 
पीएम मोदी ने हाल ही में चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात कर कहा था कि 140 करोड़ भारतीय दिसंबर में उनका स्वागत करने को उत्सुक हैं। आगामी वार्ता में यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा होने की संभावना है। यह मुलाकात भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

आसनसोल : रोड पर का ‘दौड़ात्म्य’, BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल का हंगामा आसनसोल : रोड पर का ‘दौड़ात्म्य’, BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल का हंगामा
    आसनसोल: आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार सुबह जीटी रोड से जुड़ने वाले व्यस्त हटन रोड
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सेल-आई एस पी द्वारा सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
आईसीडीएस सेंटर में दी गई मिड-डे मील की खराब गुणवत्ता के ख़िलाफ़ ग्रामीणों का प्रदर्शन
'दंडकर्म पारायणम्' को 50 दिनों तक अखंड पूरा किया, 2000 वैदिक मंत्र कंठस्थ
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
स्पॉन्सरशिप योजना में 20,243 बच्चों को लाभ, देश में दूसरा स्थान
पुतिन के दौरे से पहले किले में तब्दील कर दी गई दिल्ली