पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को दी

जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को दी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके शतायू होने की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, राजनीति में शुचिता और सेवा के प्रतीक, भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को सींचकर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, और आपका आशीर्वाद व स्नेह सर्वदा हम सबको ऐसे ही प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना करता हूं। लोकसभा स्पीकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, वरिष्ठ राजनेता, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने सुदीर्घ सामाजिक एवं संसदीय जीवन के माध्यम से आडवाणी ने सदैव राष्ट्र कल्याण को प्राथमिकता दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न बनाए रखें। आपके मार्गदर्शन से करोड़ों जन देशसेवा में संलग्न रहे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी बधाई देते हुए लिखा, भाजपा परिवार के आधारस्तंभ, हम सभी के मार्गदर्शक तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, पूर्व उपप्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक ऐसी अद्वितीय मिसाल है, जो हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

आसनसोल : रोड पर का ‘दौड़ात्म्य’, BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल का हंगामा आसनसोल : रोड पर का ‘दौड़ात्म्य’, BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल का हंगामा
    आसनसोल: आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार सुबह जीटी रोड से जुड़ने वाले व्यस्त हटन रोड
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सेल-आई एस पी द्वारा सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
आईसीडीएस सेंटर में दी गई मिड-डे मील की खराब गुणवत्ता के ख़िलाफ़ ग्रामीणों का प्रदर्शन
'दंडकर्म पारायणम्' को 50 दिनों तक अखंड पूरा किया, 2000 वैदिक मंत्र कंठस्थ
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
स्पॉन्सरशिप योजना में 20,243 बच्चों को लाभ, देश में दूसरा स्थान
पुतिन के दौरे से पहले किले में तब्दील कर दी गई दिल्ली