पुतिन के दौरे से पहले किले में तब्दील कर दी गई दिल्ली

4 व 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे रूस के राष्ट्रपति

पुतिन के दौरे से पहले किले में तब्दील कर दी गई दिल्ली


निज संवाददाता : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। पुतिन के आगमन को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजधानी दिल्ली किले में तब्दील कर दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आसपास सीक्रेट कवर रहेगा। उनकी सुरक्षा के लिए कुल पांच लेयर का अभेद सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। बताया जा रहा रहा है कि पहली लेयर में पुतिन के सुरक्षा गार्ड्स तैनात रहेंगे। पहले घेरे में पुतिन की सिक्योरिटी के साथ एसपीजी  और एनएसजी  सिर्फ तभी होगी जब पीएम मोदी और पुतिन साथ होंगे।
दिल्ली को हाई सिक्योरिटी जोन बना दिया गया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से पहले ही उनके बेहद खास और बड़े ओहदे वाले 50 से ज्यादा रूसी सुरक्षा अधिकारी भारत पहुंच चुके है। उन्होंने रूट्स, वेन्यूज और पूरी सिक्योरिटी प्लानिंग चेक की है। रूसी स्पेशल फोर्सेस आंतरिक सर्कल में रहेंगी।
पुतिन 4 दिसंबर की शाम भारत पहुंचेंगे लेकिन उसके पहले ही उनके गुजरने वाले हर एक रुट को अच्छी तरह से सेनेटाइज किया गया है। पूरे रास्ते पर ड्रोन से नज़र रखी जा रही, जगह जगह जैमर तैनात हैं वहीं AI मोनिटरिंग भी की जा रही है। इसके अलावा फेस रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम से लगातार उन पर नजर रखी जा रही है।
सूत्रों की मानें तो पुतिन की सुरक्षा के लिए कुल पांच लेयर तैयार की गई है। जैसे ही पुतिन का विमान लैंड करेगा सारे लेयर एक्टिव कर दिए जाएंगे और पुतिन के विमान के टेक ऑफ तक सभी कमांड रूम से जुड़े रहेंगे। जानकारी के मुताबिक बाहरी लेयर की सुरक्षा तेज तर्रार NSG कमांडों के हाथ मे रहेगी, इसके अलावा एसपीजी, रॉ, आइबी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। ड्रोन, जैमर, AI मोनिटरिंग और स्नाइपर तो पहले से ही तैनात रहेंगे।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन जिस होटल में ठहरेंगे उस होटल को भी पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है। रूसी सुरक्षा अधिकारी हर उस जगह जा रहे हैं जहां पुतिन का कार्यक्रम तय है। यहां तक कि ये अधिकार उन संभावित जगहों पर भी जा रहे हैं। जहां अचानक से जाने की बात हो सकती है। इन सबके अलावा पुतिन की बेहद सुरक्षित और रहस्यमयी कार ओरस सेनात भारत आ ही रही है। पुतिन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हस्तियों में शुमार हैं। उनके हर दौरे में उनकी सिक्योरिटी टीम साये की तरह उनके साथ रहती है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

आसनसोल : रोड पर का ‘दौड़ात्म्य’, BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल का हंगामा आसनसोल : रोड पर का ‘दौड़ात्म्य’, BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल का हंगामा
    आसनसोल: आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार सुबह जीटी रोड से जुड़ने वाले व्यस्त हटन रोड
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सेल-आई एस पी द्वारा सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
आईसीडीएस सेंटर में दी गई मिड-डे मील की खराब गुणवत्ता के ख़िलाफ़ ग्रामीणों का प्रदर्शन
'दंडकर्म पारायणम्' को 50 दिनों तक अखंड पूरा किया, 2000 वैदिक मंत्र कंठस्थ
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
स्पॉन्सरशिप योजना में 20,243 बच्चों को लाभ, देश में दूसरा स्थान
पुतिन के दौरे से पहले किले में तब्दील कर दी गई दिल्ली