हनीमून पर पीरियड्स के कारण नई नवेली दुल्हन को होटल में पीटा!

पति ने जान से मारने की कोशिश की

हनीमून पर पीरियड्स के कारण नई नवेली दुल्हन को होटल में पीटा!


निज संवाददाता : एक नई शादीशुदा महिला को अपने हनीमून पर बहुत बुरा अनुभव हुआ। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि हनीमून पर पीरियड्स शुरू होने के बाद उसके पति ने उस पर हमला कर दिया। उसने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई। उसने दावा किया कि उसकी चीखें सुनकर होटल का स्टाफ उसे बचाने के लिए दौड़ा। पुलिस ने इस घटना में उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर  दर्ज की है।
पीड़ित महिला गोरखपुर,  उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। शिकायत करने वाली ने दावा किया कि शादी के 45 दिन बाद कपल (जोड़ा) अंडमान और निकोबार आइलैंड पर हनीमून पर गया था। आरोप है कि शादी से पहले ही ससुराल वालों ने दहेज में कई ब्रांडेड सामान की मांग की थी। उसने आगे आरोप लगाया कि उसके पिता ने शादी के दौरान दहेज के तौर पर उसे 20 लाख रुपये कैश, एक कार और 40 लाख रुपये का सामान दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे इन सब बातों को लेकर नियिमत ताने मारते रहे हैं। महिला ने बताया कि शादी के एक महीने बाद वह हनीमून पर गई और उसके पीरियड्स शुरू हो गए। उसने आरोप लगाया कि उसे पेट में बहुत दर्द हो रहा था और ब्लीडिंग भी हो रही थी। उसने कहा कि उसके पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया और पूछा कि उसे पीरियड्स के बारे में पहले क्यों नहीं बताया गया। उसने आगे आरोप लगाया कि बाद में उसके पति ने उसके पिता को फोन करके दिल्ली आकर उसे ले जाने को कहा और कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता।
महिला ने बताया कि हनीमून के बाद वह अपने ससुराल लौटी और अपनी सास और ननद को पूरी घटना बताई। फिर, उसका साथ देने के बजाय, उन्होंने उसे लगातार मेंटली टॉर्चर करना शुरू कर दिया। रामगढ़ताल थाने के एसएचओ  श्यामा नंद राय ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर 15 अगस्त को महिला के पति, उसकी मां और बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

अभिषेक बनर्जी के पार्टी ऑफिस को गिराने के के मामले में हाई कोर्ट ने बरकरार रखी अंतरिम रोक अभिषेक बनर्जी के पार्टी ऑफिस को गिराने के के मामले में हाई कोर्ट ने बरकरार रखी अंतरिम रोक
निज संवाददाता : कलकत्ता हाई कोर्ट ने दक्षिण 24 परगना के आमतला में अभिषेक बनर्जी के पार्टी ऑफिस को गिराने...
सिख-विरोधी दंगों के मामले में दोषी सज्जन कुमार का निधन
जिस होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हुई थी, उसका लीज़होल्डर गिरफ्तार
राहुल गांधी ने आरएसएस पर बोला तीखा हमला
न्यू मार्केट अग्निकांड में बाकी दो मृतकों की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के तौर पर हुई
थियेटर में स्क्रीनिंग को लेकर 'बंटवारा 1947'और 'आवारापन 2' के वितरकों के बीच झगड़ा
दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छाया रहा परिसीमन का मुद्दा