यूपी में बन सकता है एक और जिला,

योगी सरकार ने मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या होगा नाम

यूपी में बन सकता है एक और जिला,

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे में एक नए जिले के गठन की कवायद शुरू कर दी है. अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को मिलाकर यह नया जिला बन सकता है. इस नए जिले का नाम कल्याण सिंह नगर होगा. इसके लिए शासन की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई है.

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में एक और नए जिले की सूरत बनती दिख रही है. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में ‘कल्याण सिंह नगर’ नाम से नया जिला बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. यह जिला अलीगढ़ के अतरौली और गंगीरी क्षेत्रों के साथ बुलंदशहर के डिबाई इलाके को मिलाकर बनाया जा सकता है. योगी सरकार ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

यह मांग सबसे पहले कल्याण सिंह के बेटे और एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने उठाई थी. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को जोड़कर नया जिला बनाया जाए. नाम रखा जाए ‘कल्याण सिंह नगर’. साथ ही कल्याण सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली (अतरौली) और गंगीरी को तहसील का दर्जा देने की मांग भी की गई.

क्यों जरूरी है नया जिला?
राजवीर सिंह उर्फ़ राजू ने पत्र में तर्क दिया है कि बाबूजी ने उत्तर प्रदेश और बीजेपी के लिए बहुत कुछ किया है. अतरौली उनकी कर्मभूमि रही है. हालांकि, कई विकास कार्य अधूरे रह गए.  क्षेत्र की जनता की मांग है कि अगर अलग जिला बाबूजी के नाम पर बनता है तो तेजी से विकास होगा. दरअसल, अतरौली, गंगीरी और डिबाई इलाके में लाखों की आबादी है. लोग प्रशासनिक कामों के लिए दूर अलीगढ़ या बुलंदशहर जाना पड़ता है. इस वजह से भी नया जिला बनने से स्थानीय स्तर पर कामकाज आसान होगा, पुलिस, तहसील, अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं नजदीक मिलेंगी. इसके अलावा पूर्व सीएम कल्याण सिंह का इन इलाकों से गहरा नाता रहा. वे अतरौली से कई बार विधायक चुने गए. उनकी स्मृति में यह जिला बनना भावनात्मक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से अहम है.
Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News