ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में मामला दर्ज

कथित भाषण से हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में मामला दर्ज


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ एक वकील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में वकील आरोप लगाया गया है कि पिछले वर्ष कोलकाता में ईद के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके कथित भाषण से हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। अधिवक्ता रिंकी चटर्जी के अनुसार, यह विवादित बयान 2025 में कोलकाता के प्रसिद्ध ‘रेड रोड’ पर आयोजित ईद कार्यक्रम में दिया गया था।
वकील ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने कथित तौर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए हिंदू धर्म से जुड़े संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने मंच से कहा था कि वे 'उस गंदे धर्म को नहीं मानती'  जिसे उन्होंने बीजेपी द्वारा गढ़ा गया बताया था।
•    उन्होंने बीजेपी द्वारा अपनाए गए हिंदू धर्म के स्वरूप को 'गंदा धर्म' या 'घिनौना धर्म' बताया था।
•    चटर्जी ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी की इस टिप्पणी ने सनातन धर्म को 'गंदा' करार दिया और पूरे भारत तथा दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया।
•    मुस्लिम धार्मिक सभा के मंच से की गई यह टिप्पणी बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दें कि ममता के इस बयान पर उस समय बीजेपी ने कड़ी आलोचना की थी। बीजेपी इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी। शुभेंदु अधिकारी समेत बीजेपी के तमाम नेताओं ने ममता बनर्जी पर हमला बोला था। वहीं पुलिस शिकायत पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर टीएमसी की दार्जिलिंग इकाई के महासचिव और वकील अत्रि शर्मा ने अपनी पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर कोई भी टिप्पणी करने से परहेज किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि टीएसी के भीतर भी कई लोग उन टिप्पणियों के खिलाफ थे, तब भी जब पार्टी सत्ता में थी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News