स्वामित्व योजना में मध्य प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया

43,014 गांवों का ड्रोन सर्वे करके 54.18 लाख लोगों को दिया लैंड रिकॉर्ड

 स्वामित्व योजना में मध्य प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया

 

भोपाल : स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति कार्ड (प्रॉपर्टी कार्ड ) वितरित करने के मामले में मध्य प्रदेश ने देश के कई बड़े और प्रमुख राज्यों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। लोकसभा में छत्तीसगढ़ से सांसद विजय बघेल के सवाल के जवाब में जो जानकारी दी गई। उसके मुताबिक एमपी ने गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों को पछाडक़र डिजिटल लैंड रिकॉर्ड बनाने और लोगों तक पहुंचाने में रिकॉर्ड बनाया है। दस्तावेज के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक कुल 43,014 गांवों को इस योजना के लिए अधिसूचित किया गया था और इन सभी 43,014 गांवों में ड्रोन सर्वे का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। एमपी के 39,813 गांवों के लिए कुल 65,76,707 संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं । इनमें से 54,18,319 संपत्ति कार्ड ग्रामीणों को वितरित किए जा चुके हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। स्वामित्व योजना के तहत दिया जाने वाला संपत्ति कार्ड ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए उनकी संपत्ति का एक आधिकारिक और कानूनी अधिकार अभिलेख है । पहले ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के पास मालिकाना हक के पुख्ता दस्तावेज नहीं होते थे, जिसे अब ड्रोन सर्वे और आधुनिक मैपिंग तकनीक के जरिए सरकार द्वारा प्रमाणित किया जा रहा है । संपत्ति कार्ड से कई फायदे संपत्ति कार्ड से कई फायदे होंगे। ड्रोन सर्वे और निरंतर परिचालन संदर्भ स्टेशनों तकनीक से गांव के आबादी क्षेत्रों के अत्यधिक सटीक नक्शे तैयार किए जाते हैं । इससे संपत्ति की सीमाएं स्पष्ट हो जाती हैं, जिससे वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद समाप्त हो रहे हैं। इस आधिकारिक कार्ड के आधार पर ग्रामीण अब अपनी संपत्ति पर बैंकों से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकते हैं, जो पहले बिना वैध दस्तावेजों के संभव नहीं था। कानूनी रिकॉर्ड होने से संपत्ति की खरीद और बिक्री की प्रक्रिया पारदर्शी और आसान हो गई है। मध्य प्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जहाँ महिलाओं को संपत्ति में बराबरी का हक दिलाने के लिए संपत्ति कार्ड में सह-स्वामित्व का विशेष प्रावधान किया गया है ।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

आई-पैक रेड में ममता बनर्जी के हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार के वकील व ईडी में हो गई बहस आई-पैक रेड में ममता बनर्जी के हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार के वकील व ईडी में हो गई बहस
निज संवाददाता : पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के ऑफिस और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के आवास पर रेड मामले में...
चार धाम तीर्थ यात्रा में गैर हिन्दू यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग
स्वामित्व योजना में मध्य प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भेजा अपना खास दूत कहा
बीमार युवती को अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूल की बालकनी में छोड़ गया युवक
टिकट नहीं मिलने पर टीएमसी विधायक खगेश्वर रॉय ने पार्टी से दिया इस्तीफा
चुनाव आयोग ने बंगाल के कई डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को हटाया