जल ही जीवन है….!

स्वर्गीय सुरेश चंद्र चोटिया की पुण्य स्मृति में स्थाई शुद्ध स्वचालित शीतल जल प्याऊ का निर्माण

जल ही जीवन है….!

 

श्री श्री १००८ चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की असीम अनुकंपा से सुपरिचित सामाजिक संस्था “खांडल विप्र सेवा समिति ट्रस्ट” की पहल पर संस्था के ट्रस्टी श्री राकेश कुमार चोटिया के आर्थिक अनुदान से अपने पिता स्वर्गीय सुरेश चंद्र चोटिया की पुण्य स्मृति में स्थाई शुद्ध स्वचालित शीतल जल प्याऊ का निर्माण जी टी रोड, हिन्दमोटर के पर शिवतल्ला श्मशान घाट के समीप करवाया गया। इस प्याऊ का औपचारिक रूप से लोकार्पण आज शुक्रवार दिनांक 1 मई 2026 को बुद्ध जयंती के पावन दिवस पर इस अंचल के उत्तरपाङा म्युनिसिपालिटी वार्ड नंबर 8 के पार्षद महोदय श्री तापस मुखर्जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। लोकार्पण के शुभ अवसर पर चोटिया परिवार की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती विमला देवी चोटिया एवं खांडल विप्र सेवा समिति ट्रस्ट के चेयरमैन श्री विद्याधर जी चोटिया की गरिमामय उपस्थिति दर्ज की गई।संपूर्ण जल परियोजना का निर्माण एवं स्थापना जल सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली सेवा संस्था सुपरिचित “जल सेवा ट्रस्ट” के माध्यम से किया गया। आगंतुक सभी गणमान्य एवं संस्था के ट्रस्टी श्री राकेश कुमार चोटिया ने कहा कि ग्रीष्म काल के प्रारंभ में इस प्रकार की सेवा करके वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।श्री दिनेश खेमका ने बतलाया कि बुद्ध पूर्णिमा का आगाज जल सेवा से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से श्री विद्याधर चोटिया, श्री बजरंग लाल डीडवानिया, श्री मधुसूदन डिडवानिया, श्री राकेश चोटिया, श्री विजय कुमार नोवाल, श्री राजाराम पटेल, श्री सुनील कुमार नोवाल, श्री शुभ करण मांगलिहारा, श्री अरुण कुमार सुंदरिया, श्री उत्तम कुमार चोटिया, Sri Hemanta Sharma ,श्री संतोष नरेड़ी एवं श्री अरिद्पत सिंह उपस्थित रहे। आज के इस संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन जल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दिनेश खेमका ने किया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News