पश्चिम बंगाल में ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचेंगे PM मोदी
₹18,680 करोड़ की योजनाओं की दिए सौगात
पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी राज्य को करीब ₹18,680 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दिए
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित किये और राज्य के लिए लगभग 18,680 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे.
बंगाल की सियासत के लिहाज से यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि माना जा रहा है कि अगले ही हफ्ते चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान हो सकता है.
बीजेपी के लिए यह रैली काफी मायने रखती है, क्योंकि इसके जरिए पार्टी के राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा अभियान का अंत होगा. 1 मार्च से शुरू हुई यह मुहिम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 10,000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का मानना है कि इस यात्रा की वजह से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत हुआ है और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है. साल 2021 के चुनावों के बाद इस मैदान पर पीएम मोदी की यह पहली बड़ी सभा है.
