रिश्ता तोड़ने पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लड़की को मारी गोली
कृष्णानगर इलाके में घटी सनसनीखेज घटना
निज संवाददाता : बंगाल के नदिया जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कृष्णानगर इलाके में एक लड़की को उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने गोली मार दी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी लड़का और लड़की साथ पढ़ते थे। इस दौरान दोनों का अफेयर हो गया। लड़की पिछले दिनों से लड़के के साथ रिश्ते को खत्म करना चाहती थी। गुस्साया लड़का उसके घर पहुंचा और उसके घरवालों के सामने ही लड़की पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग निकला।
कृष्णानगर के एसपी के अमरनाथ ने बताया कि लड़की और आरोपी लड़का देबराज सिंघा स्कूल में साथ पढ़ते थे। तब दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया था। स्कूलिंग के बाद लड़की 2023 में कॉलेज आ गई। इस दौरान उसने युवक से दूरियां बनानी शुरू कर दीं।
वह नदिया के मोहनपुर में विधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पास कहीं रहता है। वहीं लड़की का घर कृष्णानगर महिला कॉलेज के सामने माणिकपारा में कोतवाली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर पड़ता है। देबराज सिंघा लड़के के भाई को अच्छी तरह से जानता था। इस कारण से उसका लड़की के घर पर आना-जाना था।
देबराज लड़की ईशा मल्लिक (19) के घर पहुंचा ईशा के घरवाले उस समय घर पर ही मौजूद थे। वह अंदर गया तो सामने ईशा खड़ी थी। देबराज ने उसके ऊपर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। ईशा के शरीर पर दो गोलियां लगीं। एक गोली उसके सिर पर लगी। युवक वहां से भाग गया। ईशा को खून से लथपथ हालत में शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी अमरनाथ ने कहा कि लड़की के शरीर पर दो गोलियों के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। वह अपने घर भी नहीं गया। उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। यह भयानक घटना ईशा के परिवार के सामने हुई। उसकी मां और छोटा भाई उस समय घर पर ही थे। उसकी मां ने बताया कि उन्होंने एक जोर की आवाज सुनी और कमरे की ओर दौड़ीं। उन्होंने देबराज को हाथ में गन लेकर भागते हुए देखा।
Related Posts
About The Author

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।