बाराबंकी में चलती बस पर पेड़ गिरा, 5 की मौत

महिला ने कहा- हम मर रहे हैं और आप वीडियो बना रहे हैं|

बाराबंकी में चलती बस पर पेड़ गिरा, 5 की मौत

पेड़ इतना भारी था कि बस की पूरी छत पिचक गई|

बाराबंकी  : यूपी के बाराबंकी में रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया| हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है| हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बस में फंसी एक महिला वीडियो बना रहे युवक पर भड़कती नजर आ रही है| महिला ने कहा- हम मर रहे हैं और आप वीडियो बना रहे हैं| अगर आकर पेड़ की डाल हटवाने में मदद करते, तो हम लोग बाहर निकल आते| 60 लोगों से भरी बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी| शुक्रवार सुबह 11 बजे हरख चौराहे के पास बस के सामने एक जानवर आ गया| उसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस सड़क के किनारे उतार दी| बस पहले बिजली के पोल से टकराई, फिर पेड़ से जा भिड़ी| इसके बाद पेड़ बस के ऊपर गिर गया| हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जुट गए| सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई| जेसीबी बुलाकर पेड़ हटवाया| करीब 1 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला| बस में सवार यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से भेजा|
पेड़ इतना भारी था कि बस की पूरी छत पिचक गई| बस की सीट में यात्री बुरी तरह फंस गए| किसी का सिर तो किसी का हाथ फंसा हुआ था| आसपास के लोग यात्रियों की मदद करने मौके पर पहुंचे| यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है| सीएमओ डॉ अवधेश कुमार यादव ने बताया- हादसे के बाद जिला अस्पताल में 6 लोग लाए गए थे| इनमें से 4 महिलाएं और बस का चालक की मौत हो चुकी थी| एक युवक घायल है| उसका इलाज चल रहा है| वह हालत खतरे से बाहर है|

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News