राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बाढ़, 250 घर डूबे, गुजरात में टैंकर बहा

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बाढ़, 250 घर डूबे, गुजरात में टैंकर बहा

राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है| शुक्रवार को 4 जिलों (उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है|

नयी दिल्ली  : राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है| शुक्रवार को 4 जिलों (उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है| सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं| पल्ली पार इलाके में करीब 250 घर पानी में डूब गए| उधर गुजरात के पोरबंदर जिले में बारिश के बाद माधवपुर घेड इलाके में जलभराव हो गया| दूध का टैंकर बह गया| उसमें फंसे 13 लोगों को  की टीम ने बचाया| वहीं जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मंडी सेक्टर में लैंडस्लाइड के चलते एक स्कूल का हिस्सा टूट गया|
मौसम विभाग ने हिमाचल में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है| भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे समेत कुल 347 सड़कें अभी भी बंद हैं| इसके अलावा 281 ट्रांसफॉर्मर और 145 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं| राज्य में अब-तक 2282 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है| इसके अलावा 149 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 लापता हैं| राज्य में सामान्य से 17% ज्यादा बारिश हो चुकी है|  उत्तराखंड के धराली में गुरुवार को भी बचाव का काम जारी रहा|
मथुरा में गुरुवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी विश्राम घाट तक पहुंच गया| उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त को बादल फटा था| यहां 200 से ज्यादा लोग लापता हैं| उनकी तलाश गुरुवार को भी जारी रही| हरिद्वार में भारी बारिश के बाद गुरुवार को गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई|

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News