मुस्कान ने माउंट एलब्रुस की -30 डिग्री तापमान के बीच तिरंगा फहराया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कु. मुस्कान को तिरंगा फहराने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर दी बधाई
:
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अशोक नगर जिले की बेटी मुस्कान रघुवंशी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भारत का तिरंगा फहराने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान ने माउंट एलब्रुस की (5,642 मीटर) पर -30 डिग्री तापमान के बीच तिरंगा फहरा कर मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत का मस्तक शान से ऊंचा कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान बेटी भविष्य में भी सफलता के नित-नए कीर्तिमान रचें और देश का गौरव बढ़ाती रहें।
Related Posts
About The Author
करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।
