एनआईए  ने पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार किया

एनआईए  ने पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार किया


निज संवाददाता : कैनिंग पूर्व के पूर्व विधायक और टीएमसी के हैवीवेट नेता शौकत मोल्ला को सोनारपुर के कमलगाछी से एनआईए  ने गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव से पहले भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के चलतबेरिया के दक्षिण बामुनिया गांव में हुए बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस घटना की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी। उसी मामले में शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस इस मामले में शौकत की तलाश कर रही थी। एनआईए  ने शौकत मोल्ला को धमाके के मुख्य संदिग्धों और साजिश करने वालों में से एक बताया था, लेकिन गुरुवार को पूरे दिन भांगड़ और कैनिंग में कुल आठ जगहों पर तलाशी के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।
रात में खबर मिली कि शौकत मोल्ला बांग्लादेश भागने के फिराक में है। उस समय एनआईए की टीम ने बासंती के चुनोखली इलाके में तलाशी ली, लेकिन शौकत की कोई खबर नहीं मिली।
एनआईए की  टीम ने जकारिया सुंदरबन मदरसा इलाके में कॉम्बिंग सर्च की। पूरे गांव में हर घर की तलाशी ली गई। पूरे गांव को घेर लिया गया ताकि वह किसी भी तरह से बॉर्डर पार न कर सके। आखिरकार शुक्रवार को कामयाबी मिली।
इस बीच, एनआईए ने पहले इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एंबुलेंस ड्राइवर सूरज मोल्ला और तृणमूल नेता ओहिदुल मोल्ला को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ करके काफी जानकारी मिली। बाद में एनआईए  ने सायनूर मोल्ला नाम के एक स्कॉर्पियो ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

यूसुफ पठान को ममता बनर्जी का संदेश पहुंचाने वाली खबरों को सौरव गांगुली ने किया खारिज यूसुफ पठान को ममता बनर्जी का संदेश पहुंचाने वाली खबरों को सौरव गांगुली ने किया खारिज
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा सीट को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। इसी बीच...
त्यागराज स्टेडियम में विकसित भारत सम्मेलन में 6000 युवाओं ने की भागेदारी
उत्तर दमदम में राहत सामग्री घर में जमा करने पर तृणमूल पार्षद की पिटाई
एनर्जी संकट के बीच अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का भंडार! 
टीएमसी की अंदरूनी कलह और बगावत अब खुलकर आने लगी सामने
कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को मतदाता सूची से जोड़ने की बंगाल सरकार की नीति की ओवैसी ने की आलोचना
एनआईए  ने पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार किया