बंद होंगे धर्म पर आधारित सभी प्रोजेक्ट

इमाम-मोअज्जम-पुजारी भत्ता नहीं मिलेगा

 बंद होंगे धर्म पर आधारित सभी प्रोजेक्ट


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने धार्मिक कैटेगरी पर आधारित सभी प्रोजेक्ट रोक दिए हैं। सोमवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद महिला और बाल कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हालांकि इस महीने प्रोजेक्ट के तहत मदद मिली थी, लेकिन अगले महीने से इसे पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। अग्निमित्रा ने साफ शब्दों में कहा- सूचना एवं संस्कृति विभाग तथा अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग द्वारा धार्मिक क्लासिफिकेशन के आधार पर दिए जाने वाले मदद प्रोजेक्ट रोक दिए जाएंगे। यह इस महीने जारी रहेगा लेकिन  इसे अगले महीने से रोका जा रहा है। इस बारे में विस्तृत अधिसूचना दी जाएगी। 
महिला और बाल कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा- सूचना एवं संस्कृति विभाग तथा अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग द्वारा धार्मिक क्लासिफिकेशन के आधार पर दिए जाने वाले मदद प्रोजेक्ट रोक दिए जाएंगे।  माना जा रहा है कि इसी वजह से ममता सरकार के समय शुरू किया गया इमाम-मोअज्जम-पुरोहित भत्ता भी बंद किया जा रहा है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News