बंगाल विधानसभा चुनावों में टॉप 10  अमीर उम्मीदवारों में से सात हारे

बंगाल विधानसभा चुनावों में टॉप 10  अमीर उम्मीदवारों में से सात हारे


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी 294 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 206 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 81 सीटों पर सिमट गई। लगातार तीन बार सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल के मतदाताओं ने साथ ही अमीर उम्मीदवारों को भी ज्यादा भाव नहीं दिया। विधानसभा चुनावों में टॉप 10 रईसों में से सात को हार का सामना करना पड़ा है।
मुर्शिदाबाद की जांगीपुर विधानसभा से दो बार के विधायक तृणमूल कांग्रेस के जाकिर हुसैन ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी। लेकिन उन्हें इस बार बीजेपी के चित्ता मुखर्जी से 10,542 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को 47 फीसदी से अधिक मतों से हराया था। शुरुआत में वह कांग्रेस में थे लेकिन बाद में तृणमूल में आ गए थे।
तृणमूल कांग्रेस के गौतम मिश्रा ने 105 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी और वह इन चुनावों में दूसरे बड़े रईस थे। लेकिन पहली बार चुनाव मैदान में उतरे बिजनेसमैन मिश्रा को बारजोरा सीट पर बीजेपी के बिलेश्वर सिन्हा ने 41,310 वोट से हरा दिया। बीजेपी के पलाश राणा ने 104 अरब रुपये की संपत्ति घोषित की थी लेकिन उन्हें रायदिघी सीट पर तृणमूल के तापस मंडल के हाथों 5,957 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
पांडुआ सीट से तृणमूल कांग्रेस के समीर चक्रवर्ती ने 76 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी। उन्हें  बीजेपी  के तुषार मजूमदार ने 5,228 वोट से हराया। चक्रवर्ती 2016 से 2021 तक दूसरी सीट से विधायक चुने गए थे। तृणमूल कांग्रेस के कवि दत्ता को भी दुर्गापुर पश्चिम सीट से बीजेपी के लक्ष्मी चंद्र के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। कवि दत्ता के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति 72 करोड़ रुपये है।

पश्चिम बंगाल के टॉप 10 रईसों में से केवल तीन ही चुनाव जीत पाए
•    सबसे अमीर उम्मीदवार तृणमूल के जाकिर हुसैन जांगीपुर से हारे
•    जाकिर हुसैन ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी
•    दिलीप साहा, अहमद जावेद खान और बेरन बिस्वास ही चुनाव जीते
जगतदल से तृणमूल कांग्रेस के सोमनाथ श्याम इचिनी भी सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल थे। उन्होंने 34 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। उन्हें बीजेपी के राजेश कुमार ने 20,909 वोट से हराया। पांसकुरा पश्चिम से एआईएसएफ के उम्मीदवार अफजल अली शॉ ने 32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी। उन्हें बीजेपी के सिंतू सेनापति ने 32,567 वोट से हराया।
टॉप 10 अमीरों में से केवल तीन उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। नबग्राम सीट से बीजेपी के दिलीप साहा ने तृणमूल के प्रणव चंद्र दास को 37,598 वोट से हराया। साहा ने अपनी नेटवर्थ 43 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 39 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक तृणमूल कांग्रेस के अहमद जावेद खान को कस्बा में 20,974 मतों से जीत हासिल हुई। उन्होंने बीजेपी के संदीप बनर्जी को हराया। सागरदिघी से बेरन बिस्वास ने बीजेपी के तापस कुमार चक्रवर्ती को 34,260 वोट से हराया। उन्होंने 33 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News