अमित शाह को धमकी देने के आरोप में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अमित शाह को धमकी देने के आरोप में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज



निज संवाददाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार को विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने राजीव सरकार नाम के एक शख्स की शिकायत के आधार पर डायमंड हार्बर सांसद  के खिलाफ यह एफआईआर  दर्ज की। उसने अभिषेक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही, उकसाने का भी आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजीव ने बीते  5 मई को बागुईआटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर कुल छह धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस बारे में शिकायत करने वाले राजीव ने बताया-अभिषेक ने जिस भाषा में प्रचार किया, उससे अराजकता फैल सकती थी। अगर तृणमूल कांग्रेस वापस आती, तो आम लोगों पर हमले हो सकते थे। उनका दावा है कि यह शिकायत किसी भी तरह से मोटिवेटेड नहीं है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News