कलिता माझी कभी घरों में बर्तन मांजती थीं अब 1 लाख से ज्यादा वोट से मिली जित
On
भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कलिता माझी ने ऑसग्राम (एससी) सीट से जीत हासिल की है. जो चार घरों में काम करके हर महीने लगभग 2500 रुपये कमाती थी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने लोकतंत्र की ताकत को एक खास तरीके से उजागर किया है. हाउस हेल्प का काम करने वाली एक महिला ना केवल चुनाव लड़ी, बल्कि जीत भी दर्ज की.
पूर्व बर्धमान जिले के गुस्कारा नगर पालिका क्षेत्र की रहने वाली कलिता माझी ने 1,07,692 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तृणमूल कांग्रेस के श्यामा प्रसन्न लोहार को 12,535 वोटों से हराया. इससे पहले 2021 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. तब उन्हें तृणमूल कांग्रेस के अभेदानंद थांडेर ने हरा दिया था. लेकिन पार्टी ने कलिता पर भरोसा बनाए रखा और इस बार उन्होंने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
