मानव सेवा ही परम धर्म है।

कोलकाता में जल संकट: सहायता के लिए आगे आई श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति 

मानव सेवा ही परम धर्म है।

कोलकाता : दिनांक 10/11/26 और 11/11/26 से कोलकाता में पीने के पानी का भारी संकट पैदा हो गया है, जिससे हर परिवार बेहद कठिनाई का सामना कर रहा है।
इस मुश्किल घड़ी में लोगों का संबल बनकर श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति पूरी मजबूती के साथ आम जनता के साथ खड़ी है। कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों में समिति द्वारा मुफ्त (नि:शुल्क) पेयजल वितरण कर लोगों की प्यास बुझाने का कार्य कल से निरंतर जारी है और आज भी यह सेवा चल रही है।
हमारा संकल्प:
जब तक यह संकट पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति हर कदम पर लोगों की सेवा में समर्पित रहेगी। समिति पहले भी जनता के साथ थी, आज भी है और हमेशा रहेगी। 

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News