पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी

19 अप्रैल को रातों-रात सुर्खियों में आ गए थे विक्रम साव

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी


निज संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई थी। उन्होंने जिस दुकानदार के यहां झालमुड़ी खाई थी उसी  को पाकिस्तान और बांग्लादेश से अब जान से मारने की धमकियां मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल को झालमुड़ी खाई थी। इसके बाद बिहार के रहने वाले विक्रम साव सुर्खियों में आ गए थे। बंगाल में टीएमसी की सरकार जाने और बीजेपी को सत्ता मिलने के बाद अब विक्रम को फोन कॉल के जरिए धमकी मिली है। इसमें उन्हें जान से मार देने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि झाड़ग्राम में पीएम मोदी  के झालमुड़ी खाने के बाद यह चटपटी डिश इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई थी। इसके साथ झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम देश-विदेश की सुर्खियों में आ गए थे। जब बीजेपी को बंगाल में जीत मिली थी तो इसके बाद तमाम जगहों पर जश्न के दौरान झालमुड़ी खाई गई थी। बीजेपी ने पहली बार बंगाल में सरकार बनाई है। झालमुड़ी वेंडर को धमकी मिलने के खुलासे पर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने विक्रम से जानकारी लेकर जांच शुरू की है। विक्रम मूलरूप से बिहार के गया के रहने वाले हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जब विक्रम साव की दुकान पर झालमुड़ी खाई थी तो इस दौरान उन्होंने दुकानदार को 10 रुपये भी दिए थे। पीएम मोदी की छोटी सी बातचीत इंटरनेट पर छा गई थी। इस पर बाद में काफी मीम्स और रील भी बनी थीं लेकिन पीएम मोदी का अंदाज चर्चा का विषय बना रहा था। इस दौरान झालमुड़ी और विक्रम साव की चर्चा काफी ज्यादा हुई थी। विक्रम साव ने पूछा था कि प्याज डालू, खाते हैं तो पीएम ने कहा था कि जी, मैं दिमाग नहीं खाता हूं। पीएम मोदी से 10 रुपये का नोट लेने वाले विक्रम ने तब कहा था कि ये नोट मैं संभालकर रखूंगा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News