बंगाल के मदरसों में भी वंदे मातरम गाना अनिवार्य

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

बंगाल के मदरसों में भी वंदे मातरम गाना अनिवार्य


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में भी क्लास शुरू होने से पहले 'वंदे मातरम्' गाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस आदेश के मुताबिक अब हर मदरसे में प्रार्थना सभा (असेंबली) के दौरान राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा।
राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री खुदीराम टुडू ने इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जब राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों और संथाली भाषा में पढ़ाई कराने वाले स्कूलों में भी 'वंदे मातरम्' अनिवार्य है तो मान्यता प्राप्त मदरसों में इसे अनिवार्य क्यों नहीं किया जा सकता?
पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। आधिकारिक आदेश में साफ कहा गया है कि पुराने सभी नियमों और प्रथाओं को रद्द करते हुए यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। इसके दायरे में अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी सरकारी मॉडल मदरसे (अंग्रेजी माध्यम), मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त मदरसे, स्वीकृत मदरसा शिक्षा केंद्र, शिशु शिक्षा केंद्र और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसे शामिल होंगे।
इससे पहले 13 मई की शाम को पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग ने भी राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य करने संबंधी अधिसूचना जारी की थी। राज्य के नए और नौवें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 14 मई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शिक्षा विभाग की अधिसूचना शेयर की थी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

जल्द होगा शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद...
ईद पर अब दो दिन की छुट्टी नहीं होगी
भारतीय ज्ञान प्रणाली में अनुसंधान और नवाचार के विविध आयाम
भर्ती में भ्रष्टाचार के कारण राज्य की छवि बहुत खराब हुई
स्वास्थ्य साथी का लाभ पाने वाले 6 करोड़ लोग आयुष्मान भारत में शामिल होंगे
डोनाल्ड ट्रंप  की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश
चुनाव बाद हिंसा मामले में टीएमसी विधायक जावेद खान ने किया कोर्ट में सरेंडर