चुनाव बाद हिंसा मामले में टीएमसी विधायक जावेद खान ने किया कोर्ट में सरेंडर
निज संवाददाता : तृणमूल कांग्रेस के विधायक जावेद खान ने गुरुवार को अलीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया और बीते 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उनके और दूसरों के खिलाफ दर्ज कथित पोस्ट-पोल हिंसा से जुड़े एक केस में ज़मानत ले ली। खान और 10 दूसरे लोगों पर तिलजला में हिंसा भड़काने का आरोप था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने ने इस चुनाव में अपनी असेंबली सीट बचा ली है।
मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में तोपसिया-तिलजला इलाके में हिंसा की खबर आई थी, जहां खान और उनके समर्थक कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से भिड़ गए थे। वे प्रगति मैदान इलाके में एक तृणमूल ऑफिस में तोड़फोड़ और अपनी जीत का जश्न मना रहे बीजेपी समर्थकों द्वारा एक महिला को परेशान करने के खिलाफ विरोध कर रहे थे। दूसरे आरोपियों को पहले ही ज़मानत मिल चुकी थी। खान गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए।
