जल्द होगा शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। शुक्रवार को पूरे दिन दिल्ली में उनके कई कार्यक्रम थे। शुभेंदु अधिकारी दोपहर में प्रधानमंत्री से मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री को बंकिम चंद्र चटर्जी की एक फोटो सौंपी। इस पर ‘वंदे मातरम’ लिखा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को एक गुलदस्ता भी भेंट की। ऐसी सभावना है कि इस बैठक में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई। शुभेंदु कैबिनेट का जल्द विस्तार होगा।
मालूम हो कि शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ बीजेपी के पांच और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार लंबित है। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री भी मौजूद थे। उसके बाद पीएम मोदी विदेश दौरे पर चले गए। उनके स्वदेश लौटने के बाद ही शुभेंदु उनसे मिले। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की परंपरा के अनुसार, जब पार्टी से कोई मुख्यमंत्री बनता है, तो वह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मिलता है। माना जा रहा है कि शुभेंदु ने उसी परंपरा के अनुसार दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इनके अतिरिक्त नितिन नबीन, बीएल संतोष से भी मुलाकात की। पार्टी अध्यक्ष और केंद्र के बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद रोड मैप तय किया गया।
शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद शाह ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा,पश्चिम बंगाल में भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से हुई भेंट में उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण और सुशासन के लिए समर्पित भाव से निरंतर कार्य करती रहेगी।
बाद में, उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। कुछ दिन पहले, पश्चिम बंगाल सरकार ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) को ज़मीन सौंपी थी। बॉर्डर पर कांटेदार तार लगाने के लिए 27 किलोमीटर लंबी जमीन बीएसएफ को सौंपी गई थी। बॉर्डर या बीएसएफ से जुड़े मामले अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आते हैं।
हालांकि, देश की रक्षा भी इसमें शामिल है। माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने राजनाथ सिंह से बीएसएफ को जमीन सौंपने के मुद्दे पर चर्चा हुई। शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा है कि जो भी अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं सभी की पहचान कर बीएसएफ को सौप देंगे। घुसपैठियों को बंगाल से बाहर निकला जाएगा।
