पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम : शुभेंदु
On
निज संवाददाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलने वाला है। शुभेंदु ने कहा कि राज्य का नया नाम 'पश्चिम बंगा' होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजी में भी इसे 'पश्चिम बंगा' ही लिखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में 9 दिसंबर को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। एक बार पारित हो जाने के बाद, इस प्रस्ताव को भारत सरकार के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा। शुभेंदु ने बताया कि कैबिनेट ने सोमवार को इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
24 Nov 2026 17:42:09
कोलकाता : सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्व की भावना को आत्मसात करते हुए Society Benefit Circle की ओर से प्रत्येक...
