'पंजाब का कल्याण सर्वोपरि है'

अकाली दल-बीजेपी गठबंधन पर बोले पीएम मोदी

 'पंजाब का कल्याण सर्वोपरि है'

निज संवाददाता : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी)  एक बार फिर साथ आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस घटनाक्रम पर अपनी बात रखी। बीजेपी-एसएडी  गठबंधन को लेकर पीएम  मोदी ने कहा कि पंजाब और वहां के लोगों का कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी का भी जिक्र किया।
इस गठबंधन को लेकर 'एक्स'  (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा-पंजाब और पंजाब के लोगों का कल्याण सर्वोपरि है। मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए  परिवार में वापस आ गया है और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर। हमारा गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को एक ऐसी जन-हितैषी सरकार मिले, जो राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाए।
उन्होंने कहा-अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा सींचा गया अकाली दल-बीजेपी गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।
मालूम हो कि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी)  ने मंगलवार को दिल्ली में आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने इसे एक "राष्ट्रीय और भावनात्मक" साझेदारी बताया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News