1 जून से महिलाएं बंगाल में कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा

सरकारी बसों में ही नियम लागू

1 जून से महिलाएं बंगाल में कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 1 जून, 2026 से राज्य द्वारा संचालित बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा की घोषणा की है। महिलाओं को आधार या एपिक कार्ड (वोटर कार्ड) जैसे दस्तावेजों के आधार पर क्यूआर  कोड वाले स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। जब तक कार्ड जारी नहीं हो जाते, तब तक महिलाएं सरकार द्वारा जारी किसी भी फ़ोटो आईडी  का उपयोग करके यात्रा कर सकती हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवहन तक उनकी पहुंच को बढ़ाना है।
गौरतलब है कि 1 जून से पश्चिम बंगाल की सभी महिलाओं के लिए राज्य द्वारा संचालित सभी बसों में मुफ्त यात्रा शुरू होगी। इसे सभी रूट शामिल हैं, जिनमें छोटी दूरी और लंबी दूरी, दोनों तरह की बसें होंगी। यह नियम सार्वजनिक सेवा के लिए इस्तेमाल होने वाली राज्य द्वारा संचालित सभी श्रेणियों की बसों पर लागू होगा।
हर महिला लाभार्थी को फ़ोटो और नाम वाला एक क्यूआर-कोड स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
•    महिलाओं को कार्ड के लिए अपने अधिकार क्षेत्र वाले बीडीओ/एसडीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा।
•    आवेदन करने के लिए, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल/कॉलेज आईडी, आदि जैसे सहायक दस्तावेज़ों के साथ एक हाल की फ़ोटो जमा करने होंग।
•    जब तक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हो जाता, तब तक महिलाएं ड्यूटी पर मौजूद कंडक्टर को कोई भी वैध फ़ोटो आईडी  दिखाकर और 'ज़ीरो वैल्यू टिकट' लेकर मुफ़्त यात्रा कर सकती हैं।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल स्मार्ट कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किए बिना 1 जून 2026 से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना लागू कर दी जाएगी। जब तक महिलाओं को क्यूआर  कोड वाले स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हो जाते, तब तक वे किसी भी वैध सरकारी फोटो आईडी कार्ड के आधार पर राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। बस कंडक्टर पहचान पत्र की जांच के बाद महिला यात्रियों को ‘जीरो वैल्यू टिकट’ या ‘थर्मल पेपर टिकट’ जारी करेंगे, ताकि यात्रा का रिकॉर्ड भी बना रहे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News