अमिताभ बच्चन ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि


निज संवाददाता : दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारतीय संगीत जगत की सबसे सम्मानित गायिकाओं में से एक, आशा भोसले ने रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कई अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर इस महान गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। बिग बी ने लिखा-शोक और शोक। एक पूरा युग... एक अविश्वसनीय... एक अद्भुत, आश्चर्यजनक, विलक्षण हस्ती... कल हमें छोड़कर चली गईं... प्रतिष्ठित, महान आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं। उन्होंने आगे लिखा-अत्यंत शोक में... हर गीत को अपनी आवाज़ से लाइफ देने वाली वर्सेटाइल टैलेंट वाली... स्वर्ग सिधार गईं... और हमें इटरनल म्यूजिक का एक पूरा ज्ञानकोश दे गईं... शरीर हमें छोड़कर चला गया... लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी... उनकी आवाज़ - उनकी आत्मा, हमेशा अमर रहेगी...

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News