होटल अग्निकांड में बांग्लादेश से भारत आए पत्रकार, उसकी पत्नी और बेटे की मौत

होटल अग्निकांड में बांग्लादेश से भारत आए पत्रकार, उसकी पत्नी और बेटे की मौत


निज संवाददाता :  कोलकाता के एक होटल में हुए अग्निकांड में बांग्लादेश से भारत आए पत्रकार, उसकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। पत्नी के इलाज की उम्मीद लेकर भारत आया यह परिवार कोलकाता के एक होटल में जिंदगी की सबसे दर्दनाक त्रासदी का शिकार हो गया। बांग्लादेशी पत्रकार देवाशीष दत्ता अपनी पत्नी, चार साल के मासूम बेटे और ससुर के साथ भारत आए थे। लेकिन मंगलवार देर रात होटल में लगी भीषण आग ने चारों को मौत की नींद सुला दिया। जिस सफर की शुरुआत इलाज और बेहतर जिंदगी की उम्मीद से हुई थी, उसका अंत एक साथ चार मौतों के रूप में हुआ।
पुलिस के मुताबिक, बांग्लादेश के कुश्तिया जिले के अरुआपारा निवासी 37 वर्षीय देवाशीष दत्ता तीन अगस्त को अपनी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना शिरमीन, चार साल के बेटे स्वर्णाशीष और 64 वर्षीय ससुर अकरम अली के साथ भारत आए थे। अफसाना के इलाज के लिए देवाशीष उन्हें और अपने बेटे को लेकर बेंगलुरु गए थे, जबकि अकरम अली कोलकाता में ही रुक गए थे। इलाज के बाद देवाशीष अपनी पत्नी और बेटे के साथ कोलकाता लौटे। इसके बाद परिवार फिर से एक साथ हुआ और सभी 15जी मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित ‘शिखा इन’ होटल में ठहर गए। उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि यही होटल उनके परिवार की आखिरी मंजिल बनने वाला है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात ‘शिखा इन’  होटल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने होटल के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में देवाशीष दत्ता, उनकी पत्नी अफसाना शिरमीन, चार वर्षीय बेटे स्वर्णाशीष और ससुर अकरम अली की मौत हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने इस हादसे को और भी ज्यादा हृदयविदारक बना दिया है। देवाशीष की आठ साल की बेटी परिवार के साथ भारत नहीं आई थी। ऐसे में इस भयावह हादसे के बाद वह अपने परिवार के चार सदस्यों को खो चुकी है।
देवाशीष दत्ता पत्रकार थे और उन्होंने बांग्लादेश के कई समाचार पत्रों के लिए काम किया था। इनमें ‘आजकेर पत्रिका’ और ‘आजकेर आलो’  जैसे अखबार शामिल हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले देवाशीष अपनी पत्नी के इलाज के लिए भारत आए थे। परिवार के लिए यह यात्रा पूरी तरह इलाज और उम्मीद से जुड़ी थी। लेकिन कोलकाता पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। कोलकाता स्थित बांग्लादेशी उप उच्चायोग ने बताया कि ‘शिखा इन’ होटल में लगी आग में कुल पांच बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हुई है। हादसे में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News