सोशल मीडिया पर विवादित" कंटेंट पोस्ट करने के लिए पुलिस के दो डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड 

सोशल मीडिया पर विवादित


निज संवाददाता : कोलकाता पुलिस के दो डिप्टी कमिश्नर को सोशल मीडिया पर "विवादित" कंटेंट पोस्ट करने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
यह कार्रवाई तब की गई जब एक इंटरनल रिव्यू में पाया गया कि दोनों पुलिस ऑफिसर सोशल मीडिया एक्टिविटी से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया बताया-पुलिस कर्मियों, खासकर सीनियर ऑफिसर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोई भी कंटेंट जो लोगों की सोच या फोर्स की इमेज पर बुरा असर डाल सकता है, उसकी नियमों के मुताबिक जांच की जाती है।
उन्होंने कहा कि सस्पेंड किए गए दो ऑफिसर डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस III  (नॉर्थ डिवीजन) विधान साहा और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (पोर्ट डिवीजन II) पार्थ प्रतिम दास हैं।
सूत्रों ने बताया कि सस्पेंशन 2025 में एक पुलिस ह्वाट्सऐप्प ग्रुप में दोनों ऑफिसर्स द्वारा की गई कथित टिप्पणियों से जुड़ा था।
उन्होंने कहा-सस्पेंड किए गए ऑफिसर्स में से एक ने कथित तौर पर शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो उस समय विपक्ष के नेता थे और अब मुख्यमंत्री हैं, जबकि दूसरे ऑफिसर ने कथित तौर पर उन टिप्पणियों का समर्थन किया था। शिकायतों के बाद, कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने का फैसला किया।
अधिकारी ने कहा-दोनों अधिकारियों के खिलाफ आगे डिपार्टमेंटल कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि यह कदम कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने पहले अधिकारियों को सोशल मीडिया पर बयान देते या कंटेंट पोस्ट करते समय सावधान रहने की सलाह दी थी।
नंद ने अधिकारियों से कहा था कि फोर्स के सदस्यों की कोई भी गलत बातचीत समाज पर असर डाल सकती है और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय संयम बरतने का निर्देश दिया था।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News