पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी की पत्नी अंजना का निधन
ममता ने जताया शोक
On
निज संवाददाता : दिवंगत पूर्व राज्य मंत्री राजीव बनर्जी की पत्नी अंजना बनर्जी का निधन हो गया। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात को आखिरी सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया।
बताया जाता है कि पहले अंजना (54) को दिल की समस्या थी। उसके बाद शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। वह पिछले बीस दिनों से कोलकाता के एक अस्पताल में वेंटिलेशन पर थीं। मंगलवार सुबह उनकी शारीरिक हालत बिगड़ गई। रात में उन्होंने आखिरी सांस ली।
तृणमूल नेता ममता ने अंजना की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा-पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक और डेबरा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती अंजना बनर्जी के अचानक निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
20 May 2026 18:45:25
निज संवाददाता : जून से राज्य में महिलाएं सरकारी बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। इस फ्री सफर के लिए...
