मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने हुमायूं कबीर को दिया करारा जवाब

कहा- बंगाल में रहना चाहते हैं तो राज्य का कानून मानना होगा

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने हुमायूं कबीर को दिया करारा जवाब


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में  बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य सरकार कई नए फैसले ले रही है। बुलडोजर एक्शन और बकरीद से पहले पशु वध के सख्त नियमों को लेकर टीएमसी हमलावर है। हुमायूं कबीर समेत मुस्लिम नेताओं ने भी सरकारी आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसके जवाब में मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने कमान संभाल रखी है। बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने हुमायूं कबीर को कहा कि बंगाल में रहना चाहते हैं तो राज्य का कानून मानना होगा।
अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि अगर वह कानून नहीं मानते तो दूसरे राज्य में जा सकते हैं, जहां आपके लिए अनुमति है। अगर दूसरे राज्यों में भी अनुमति नहीं मिली तो दुनिया में 50-55 मुस्लिम देश है, वहां जा सकते हैं। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हुमायूं कबीर  अगर भारत का कानून नहीं मानना चाहते हैं तो वह दुनिया के दूसरे देशों में जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि कानून के विपरीत जो पशु वध करेगा, उस पर कार्रवाई होगी। जो पशुओं के कटान के लिए फर्जी सर्टिफिकेट जारी करेगा, उसे भी सजा मिलेगी।
2021 के चुनावी हिंसा के मामले में स्वास्तिका मुखर्जी और परमव्रत पर होने वाली कार्रवाइयों पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जहांगीर खान और शेख शाहजहां अगर लोगों को मारने की बात करते तो समझा जा सकता था। मगर कलाकार होते हुए उन्होंने टीएमसी की जीत के बाद नफरत भरी टिप्पणी की थी। उन्होंने हैरानी जताई कि बंगाल में बीजेपी की जीतते ही दोनों ने पाला बदल लिया। अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वह अपने विचार और पार्टी के साथ बने रहें क्योंकि बीजेपी में एंट्री जांच-परख के बाद ही हो सकती है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

जल्द होगा शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद...
ईद पर अब दो दिन की छुट्टी नहीं होगी
भारतीय ज्ञान प्रणाली में अनुसंधान और नवाचार के विविध आयाम
भर्ती में भ्रष्टाचार के कारण राज्य की छवि बहुत खराब हुई
स्वास्थ्य साथी का लाभ पाने वाले 6 करोड़ लोग आयुष्मान भारत में शामिल होंगे
डोनाल्ड ट्रंप  की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश
चुनाव बाद हिंसा मामले में टीएमसी विधायक जावेद खान ने किया कोर्ट में सरेंडर