'बीजेपी  के साथ 1000 करोड़ रुपये की हुई डील'!

तृणमूल ने हुमायूं कबीर की बातचीत का सीक्रेट वीडियो जारी कर दावा किया

'बीजेपी  के साथ 1000 करोड़ रुपये की हुई डील'!


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल मच गई है।  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने हुमायूं कबीर से जुड़ा एक कथित स्टिंग ऑपरेशन वीडियो जारी किया है। पार्टी का दावा है कि इस वीडियो में कबीर और बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच करोड़ों रुपये की डील की बातचीत सामने आई है। टीएमसी  ने इस पूरे मामले की जांच की मांग भी उठाई है।
टीएमसी के मुताबिक, जारी किए गए वीडियो में हुमायूं कबीर कथित तौर पर 1000 करोड़ रुपये की डील की बात करते नजर आ रहे हैं, जिसमें 300 करोड़ रुपये एडवांस देने का भी जिक्र किया गया है।
पार्टी का आरोप है कि इस कथित डील में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के नाम सामने आए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और पीएमओ का भी जिक्र किया गया है।
इस मामले को लेकर टीएमसी नेताओं फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास और कुणाल घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे 'बड़ा खुलासा' किया।  उन्होंने कहा कि यह वीडियो बेहद गंभीर है और इससे बड़े राजनीतिक गठजोड़ की साजिश का संकेत मिलता है।
टीएमसी  ने इस पूरे मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इतने बड़े वित्तीय लेन-देन के आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
टीएमसी  ने इसे पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़ी साजिश बताया है और दावा किया है कि यह एक बड़ा राजनीतिक खेल है। इस खुलासे के बाद राज्य की राजनीति में तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

'बीजेपी  के साथ 1000 करोड़ रुपये की हुई डील'! 'बीजेपी  के साथ 1000 करोड़ रुपये की हुई डील'!
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल मच गई है।  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने हुमायूं कबीर से जुड़ा...
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
बंगाल में चुनाव कर्मियों की हिफाजत के लिए हिंदू महासभा ने की केंद्रीय बल तैनात करने की मांग
एनआईए ने शुरू की मालदा जज घेराव केस की जांच
महिला आरक्षण से हमारा लोकतंत्र अधिक जीवंत और सहभागी बनेगा : पीएम मोदी
रमेश कुमार जैन अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के पुनः राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त
किसानों को केंद्र सरकार ने दी 41 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति