पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कहा- इस बार भवानीपुर में नंदीग्राम होगा

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर अप्रत्यक्ष तौर पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने हल्दिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भवानीपुर में नंदीग्राम होगा। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से लड़ रही है। बीजेपी ने उनके सामने शुभेंदु अधिकारी को उतारा है। 2021 के चुनावों में ममता बनर्जी नंदीग्राम से हार गई थी। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल ने इस बार हर विपरीत परिस्थिति को पराजित करने का फैसला कर लिया है। बीजेपी की विजय, इस उत्साह और उमंग में दिखाई पड़ती है। ये परिवर्तन की आंधी है। ये टीएमसी की निर्मम सरकार के जाने का ऐलान है। हल्दिया की जनसभा में पीएम मोदी टीएमसी नेता ममता बनर्जी के 10 प्रण के जवाब ने बंगाल में 6 वादे किए।
पीएम मोदी ने बंगाल में किए 6 वादे
बंगाल से भय को खत्म किया जाएगा, भय की जगह भरोसा कायम होगा
•    सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय होगी
•    हर घोटाले और हर रेप केस की फाइल खुलेगी और जांच होगी
•    घोटालेबाजों की जगह जेल में होगी, हर भ्रष्टाचारी जेल जाएगा
•    बंगाल से घुसपैठियों को निकाला जाएगा
•    पश्चिम बंगाल में सातवां वेतन आयोग लागू करेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि जो बंगाल कभी भारत की प्रगति का आधार था, जो बंगाल कभी भारत की मैन्युफैक्चरिंग और व्यापार को मजबूती देता था, उसी बंगाल को टीएमसी ने विकास के पैमानों पर इतना नीचे ला दिया है। हल्दिया, सदियों पहले भी ऐतिहासिक ताम्रलिप्त एक फलती-फूलती समृद्ध नगरी थी। दुनिया भर के साथ यहां से व्यापार और कारोबार होता था। हल्दिया आधुनिक भारत के बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक था, लेकिन पिछले दशकों में यहां की फैक्ट्रियों में ताले लटक रहे हैं।
ये (माहिष्य समुदाय) कब से टीएमसी सरकार से अपनी मांग कर रहे हैं,  लेकिन टीएमसी, माहिष्य समुदाय की मांग पूरी करने के बजाय बहाने बना रही है। क्योंकि माहिष्य समुदाय टीएमसी का वोट बैंक नहीं है। मैं आज आपको भरोसा देता हूं कि भाजपा सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी। जिसका जो हक है, वो हक उसे दिलाया जाएगा।
•    टीएमसी अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। कोर्ट बार-बार इस साजिश को खारिज करता है। लेकिन तुष्टिकरण की बीमारी ऐसी है कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते।
•    टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट में नौकरियां नहीं है। सरकारी भर्तियों को टीएमसी के मंत्री लूट रहे हैं। टीएमसी के भ्रष्टाचारियों ने हजारों युवाओं के, उनके परिवारों के सपनों को कुचल दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी ने सिंडीकेट का गुंडा-राज चलाया है। जहां कट मनी और कमीशन के बिना कुछ नहीं चलता। फैक्ट्रियां भी सिंडीकेट के गुंडाराज से नहीं, सिंडीकेट के भय से नहीं। भरोसे से चल सकती हैं और ये भरोसा सिर्फ भाजपा दे सकती है। जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, उन राज्यों का विकास ये भरोसा पैदा करता है कि पश्चिम बंगाल में भी हम ऐसा ही विकास करके दिखाएंगे, और भरोसे के आधार पर करके दिखाएंगे। भय को विदाई देकर रहेंगे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

'बीजेपी  के साथ 1000 करोड़ रुपये की हुई डील'! 'बीजेपी  के साथ 1000 करोड़ रुपये की हुई डील'!
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल मच गई है।  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने हुमायूं कबीर से जुड़ा...
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
बंगाल में चुनाव कर्मियों की हिफाजत के लिए हिंदू महासभा ने की केंद्रीय बल तैनात करने की मांग
एनआईए ने शुरू की मालदा जज घेराव केस की जांच
महिला आरक्षण से हमारा लोकतंत्र अधिक जीवंत और सहभागी बनेगा : पीएम मोदी
रमेश कुमार जैन अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के पुनः राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त
किसानों को केंद्र सरकार ने दी 41 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति