रमेश कुमार जैन अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के पुनः राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

रमेश कुमार जैन अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के पुनः राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त


निज संवाददाता : अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बीते 4 व 5 अप्रैल को चित्रकूट धाम में आयोजित की गई। बैठक में समाज हित के एवं अग्रवाल समाज को एकजुट करने के प्रस्ताव पास किए गए । इसमें सैकड़ों पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनः गठन  2026-27-2028-29 के लिए किया।नव कार्यकारिणी का गठन सभी की सर्वसहमति से किया गया, जिसमे निम्नलिखित पदाधिकारीगण निर्विरोध चुने गए। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल मुरैना मप्र, राष्ट्रीय महासचिव हरि ओम गर्ग दिल्ली , राष्ट्रीय महामंत्री रमेश कुमार जैन कोलकाता पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश बंसल जयपुर राजस्थान, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मृदुला अग्रवाल झांसी उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल किरबाडा कोटा राजस्थान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल अकोला महाराष्ट्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश जैन टिटलागड उड़ीसा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविशंकर गोरी सतना मप्र को नियुक्ति किया गया।  बहुत जल्द राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा प्रदेश और ज़िले की कार्यकारिणी यथावत काम करती रहेगी फिलहाल उनमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों को जगतगुरू रामभद्राचार्य जी के उत्तराधिकारी परमपूजनीय रामचंद्र जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के नेतृत्व में अग्रवाल समाज एकजुट होगा। चित्रकूट धाम ऐसा पावन तीर्थ है यहां से जो भी शुरूआत होती है शुभ होती है।

WhatsApp Image 2026-04-09 at 1.49.07 PM (1)

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

'बीजेपी  के साथ 1000 करोड़ रुपये की हुई डील'! 'बीजेपी  के साथ 1000 करोड़ रुपये की हुई डील'!
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल मच गई है।  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने हुमायूं कबीर से जुड़ा...
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
बंगाल में चुनाव कर्मियों की हिफाजत के लिए हिंदू महासभा ने की केंद्रीय बल तैनात करने की मांग
एनआईए ने शुरू की मालदा जज घेराव केस की जांच
महिला आरक्षण से हमारा लोकतंत्र अधिक जीवंत और सहभागी बनेगा : पीएम मोदी
रमेश कुमार जैन अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के पुनः राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त
किसानों को केंद्र सरकार ने दी 41 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति