वृंदावन में बड़ा हादसा - 30 पर्यटकों से भरा एक नाव पलटा, 10 लोगों की डूबने से मौत

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख

 वृंदावन में बड़ा हादसा - 30 पर्यटकों से भरा एक नाव पलटा, 10 लोगों की डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा एक स्टीमर पलट गया। इस दुर्घटना में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए वृंदावन आए थे। जिला प्रशासन के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट के पास हुआ, केसी घाट प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर स्थित है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगो के मुताबिक, हादसे के समय तेज हवा चल रही थी। एक पर्यटक ने मीडिया को बताया कि स्टीमर नदी के बीच में अचानक असंतुलित हो गया और तेज हवा के कारण उसकी रफ्तार बढ़ गई। इसी दौरान वह पीपा पुल से टकराकर पलट गया। घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। करीब 50 स्थानीय गोताखोर सर्च ऑपरेशन में जुटे। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम गाजियाबाद से मौके पे पहुच चुकी है, जबकि सेना से भी मदद मांगी गई है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार जब घटना हुई उस समय हवा की रफ्तार करीब 31 किमी प्रति घंटे थी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… और घाटों पर होगी गंगा आरती अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… और घाटों पर होगी गंगा आरती
अगर आप वाराणसी या हरिद्वार जैसी गंगा आरती का अनुभव लेना चाहते हैं, तो अब इसके लिए बिहार से बाहर...
ध्रुवीकरण के आरोप में सिउड़ी पुलिस स्टेशन में हुमायूं के खिलाफ शिकायत दर्ज
मणिपुर में बंगाल के बीएसएफ कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
चुनावी मौसम में कोलकाता से 1.73 करोड़ रुपये का कैश ज़ब्त
‘चुनाव आयोग की मदद से भाजपा ने की मेरी उम्मीदवारी रद्द करने की साजिश’ 
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को भोपाल के स्टेट हैंगर पर अगवानी किये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
बंगाल में बीजेपी की सरकार आते ही हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन : पीएम मोदी