क्या 2027 में फिर से लौटेंगे CM योगी?

एक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने यूपी को लेकर की पहली बड़ी भविष्यवाणी

क्या 2027 में फिर से लौटेंगे CM योगी?

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ महिनों का समय बाकि है. इस बीच, देश की प्रतिष्ठित चुनावी सर्वे एजेंसी 'एक्सिस माय इंडिया' के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की सियासत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बड़ा दावा किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने फिलहाल राज्य में 'कोई बड़ी समस्या' दिखाई नहीं दे रही है. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बहुत तेजी से बदल सकते हैं.

इंटरव्यू में यूपी के मौजूदा सियासी मिजाज पर बात करते हुए प्रदीप गुप्ता ने कहा, "उत्तर प्रदेश में, इस समय (जनता के बीच) संतुष्टि का गुणांक अच्छा है. उसके आधार पर देखा जाए तो फिलहाल कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती है. लेकिन उत्तर प्रदेश एक अलग तरह का राज्य है, वहां चीजें बहुत तेजी से बदलती हैं."

जब प्रदीप गुप्ता से यह सवाल पूछा गया कि क्या 2027 की चुनावी जंग में जाति एक बार फिर निर्णायक कारक बनकर उभरेगी? तो उन्होंने कहा कि जाति चुनावी नतीजों को तय करने में अपनी भूमिका निभाती रहेगी, लेकिन इसके साथ ही सुशासन और एक मजबूत विकल्प का न होना भी मतदाताओं के व्यवहार को काफी प्रभावित करता है.

प्रदीप गुप्ता ने कहा, "जाति भी एक कारक बनी रहेगी. लेकिन लोग प्रदर्शन भी देखते हैं. लोग यह भी देखते हैं कि अगर यह सरकार अच्छा काम नहीं कर रही है, तो इससे बेहतर दूसरा कौन सा विकल्प उपलब्ध है? यह इसी तरह काम करता है." आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश करेगी.

 

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News