जनता दर्शन में सीएम योगी ने कहा- आप इस्टीमेट मंगवाइए, खर्च सरकार करेगी

हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान - जनता दर्शन

जनता दर्शन में सीएम योगी ने कहा- आप इस्टीमेट मंगवाइए, खर्च सरकार करेगी

ऊतर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए.

इस दौरान सीएम योगी ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वे उच्चीकृत अस्पताल से इस्टीमेट मंगवा लें, इलाज खर्च में सरकार भरपूर आर्थिक मदद करेगी. सीएम योगी ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए. हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है. हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.

इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन में दिखेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  की अक्षरा ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन में दिखेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  की अक्षरा
निज संवाददाता : कलर्स चैनल का पॉपुलर रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (केकेके) एक बार फिर से नए सीजन के...
गोल्ड जीतने वाली पूर्व एथलीट स्वप्ना ने मंदिर में पूजा देकर नॉमिनेशन पेपर भरा 
कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता राकेश को अंतरिम ज़मानत दी
पानीहाटी की बीजेपी उम्मीदवार के बयान से मचा बवाल
चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं
‘पार्टी हमारे लिए मां की तरह है’
संजू सैमसन को आईसीसी ने मार्च महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है।