जॉर्जिया मेलोनी की क्यूट बेटी पहली बार आई सामने
निज संवाददाता : फ्रांस के एवियान में आयोजित जी-7 समिट में अमेरिकी राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप, पीएम नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई देशों के प्रमुख शामिल हुए। इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की 10 साल की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो कैमरे से बचते हुए अपनी मां के पीछे छिप रही हैं। इस दौरान वो मीडिया वालों से बचने की कोशिश करती नजर आईं।
जॉर्जिया मेलोनी के साथ रहने और अपने शर्मीले स्वभाव के चलते उनकी बेटी जिनेव्रा जियाम्ब्रूनो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जिनेव्रा के इसी शर्मीले स्वभाव ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिनेव्रा जियाम्ब्रूनो भी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आईं और अपनी मां के साथ आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल हुईं।
जिनेव्रा जियाम्ब्रूनो इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की इकलौती संतान हैं। जिनेव्रा का जन्म साल 2016 में हुआ था। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री मेलोनी जब फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्लेन से उतर रही हैं, तो उनके साथ उनकी बेटी भी मौजूद हैं। हालांकि मां के साथ चलने की जगह वो मां के पीछे-पीछे छुपने की कोशिश करती दिखीं। उनके इसी शर्मीले और मासूमियत से भरे व्यवहार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्लेन से उतरते ही वह मीडिया और कैमरों की नजर में आ गईं।
वायरल वीडियो में जिनेव्रा अपनी मां का हाथ पकड़े हुए नीचे उतरती हैं और जब मेलोनी का स्वागत किया जा रहा होता है, तब भी वह अपनी मां के पीछे छुपी होती है और लोगों से दूर रहने की कोशिश करतीं है। खास बात ये है कि इस दौरान जिनेव्रा ने आम बच्चों की तरह ही अपनी मम्मी का हाथ थामे रखा।
पीएम मेलोनी का एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत किए जाने के बाद अधिकारियों ने उनकी बेटी जिनेव्रा को गिफ्ट दिया। उस दौरान भी जिनेव्रा का शर्मीला व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आया। हालांकि गिफ्ट मिलने पर उनकी खुशी देखने लायक थी।
