शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 35 नए चेहरे
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत 35 नए मंत्री शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। कोलकाता के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। राज्यपाल आर एन रवि मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर 35 नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया था। अब इन 35 भाजपा विधायकों ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह शुरू होते ही, सबसे पहले अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरे राउंड में भाजपा विधायक दीपक बर्मन, मनोज उरांव और गौरी शंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।
विधायक स्वपन दासगुप्ता और दुध कुमार मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में जोएल मुर्मू, अशोक डिंडा और आनंदमय बर्मन ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा विधायक कौशिक चौधरी, गार्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, सुमना सरकार ने शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
शुभेंदु सरकार में राज्य के स्वतंत्र मंत्री भी बनाए गए हैं। मालती रमा रॉय, राजेश और इंद्रनील खान ने स्वतंत्र प्रभार के मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक राजेश महतो, इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। शांतनु प्रामाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
35 नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इसके बाद भी तीन और मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश है। क्योंकि किसी राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत तक ही हो सकती है। 9 मई को स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के छह मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष , निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल थे।
