बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को

निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा एवं चश्मा वितरण

बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोसायटी बेनिफिट सर्कल द्वारा ताड़केश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शनिवार संध्या से रविवार प्रातः तक निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा का संचालन कौशिक साहू एवं अंजलि प्रधान द्वारा किया गया, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लाभ प्राप्त हुआ।

सोसायटी की नियमित जनसेवा गतिविधियों के अंतर्गत प्रत्येक माह की भांति इस बार भी रविवार प्रातः 96 जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना है।

कार्यक्रम सोसायटी बेनिफिट सर्कल के अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मनोज चौधरी, महेश काबरा, प्रकाश सांगानेरिया,सुरेश अगरवाल, सुमित झुनझुनवाला, चुनी लाल पटेल, अभिषेक अगरवाल (बिट्टू), गोपाल अगरवाल, चेतन अगरवाल,राजेश अग्रवाल, अनु मिश्रा, विनोद अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।

अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि संस्था समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News