ममता बनर्जी का 'जॉनी जॉनी यस पापा' कविता सुनाते हुए वीडियो वायरल
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मशहूर बच्चों की कविता 'जॉनी जॉनी यस पापा' की तर्ज़ पर वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर ममता बनर्जी का यह वीडियो शेयर किया।
जॉनी जॉनी' कविता के ज़रिए निशाना
एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए सुप्रिया सुले ने लिखा-ममता दीदी हमेशा की तरह कमाल की हैं। मज़ाक-मज़ाक में दिल से एक गंभीर संदेश दिया है—लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ! वीडियो में ममता बनर्जी मशहूर अंग्रेज़ी कविता 'जॉनी जॉनी यस पापा' के अंदाज़ में बोलती हुई सुनाई देती हैं:
जॉनी, जॉनी—यस पापा।
एसआईआर—नो पापा।
इस्तीफ़ा—यस पापा।
हटाओ—यस पापा।
गिरफ़्तार करो—यस पापा।
लोकतंत्र बचाओ—यस पापा।
भारत बचाओ—यस पापा।
ज्ञानेश कुमार—नो पापा।
बीजेपी सरकार—नो पापा।
इस कविता के ज़रिए ममता बनर्जी ने एसआईआर प्रक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त और बीजेपी सरकार के प्रति अपना विरोध जताया।
