'जल सेवा ' मानवता की सर्वोत्तम सेवा — राजकुमार मित्तल

नर सेवा ही नारायण सेवा है।"

'जल सेवा ' मानवता की सर्वोत्तम सेवा — राजकुमार मित्तल

हावड़ा : अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की सेंट्रल हावड़ा जिला इकाई द्वारा समाज- हित एवं जन- कल्याण के उद्देश्य से एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणा दायक सेवा कार्य का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु श्री हनुमान बालिका विद्यालय, बाँधघाट (हावड़ा) में वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज कुमार मित्तल ने कहा कि "जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है। किसी प्यासे को जल उपलब्ध कराना मानवता की सर्वोच्च साधना है।" उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं आवश्यकता वाले वर्गों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य संस्था की मूल भावना एवं महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का सजीव प्रतिबिंब हैं।

कार्यक्रम में उत्तर हावड़ा के माननीय विधायक श्री उमेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेंट्रल हावड़ा जिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जालान सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की यह पहल न केवल स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, अपितु समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी है। उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा कार्य समाज के अन्य संगठनों एवं नागरिकों को भी जनहित के कार्यों हेतु प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज कुमार मित्तल, अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री गणेश भरतिया, श्रीमती सुलेखा भरतिया, श्रीमती स्मिता जालान, श्री नवरत्न जालान, श्री संजय सिंगला, श्री विजय अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल, श्री सतीश अग्रवाल, श्रीमती इंद्रा अग्रवाल, श्री संजय लाठ, श्रीमती उषा लाठ, श्री प्रकाश किल्ला, श्री प्रवीण भूत, श्रीमती कुसुम अग्रवाल, श्रीमती क्षमा पोद्दार, श्री विनोद बंसल, श्रीमती साक्षी अग्रवाल एवं श्री नवीन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में श्री शंभू मोदी, श्रीमती कुसुम मोदी, श्री विक्रम अग्रवाल, श्री भरत शाह, श्री संदीप चौधरी, श्री सुभाष अग्रवाल, श्रीमती मीरा बालोदिया, श्रीमती ललिता राजगढ़िया एवं श्रीमती बंसल की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। 

विद्यालय के प्रधान अध्यापक श्री तारक जी पांडेय ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस जनोपयोगी कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने सेंट्रल हावड़ा जिला इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस अनुकरणीय सेवा कार्य के लिए हार्दिक बधाई, साधुवाद एवं शुभ कामनाएँ प्रेषित की हैं।

"नर सेवा ही नारायण सेवा है।"

केंद्रीय मुख्यालय: कोलकाता 
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, 
-------

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News