RECA कोलकाता चुनाव 2026–27

चुनाव में १०८ सदस्यों ने बैलेट प्रणाली के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

RECA कोलकाता चुनाव 2026–27


रियल्टर्स एंड एस्टेट कंसल्टेंट्स एसोसिएशन (RECA) कोलकाता की एकमात्र संगठित रियल्टर्स संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष २००५ में हुई थी और जिसके १४० सदस्य हैं।

संस्था का वर्ष २०२६-२७ के कार्यकाल हेतु चुनाव ३० मई २०२६ को हल्दीराम बैंक्वेट, बालीगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में १०८ सदस्यों ने बैलेट प्रणाली के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन विनीत कोठारी ने चुनाव अधिकारी के रूप में किया, जबकि अशोक अजितसरिया ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। चुनाव पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ।

विजयी उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की और २०२६-२७ कार्यकाल के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई:

अध्यक्ष  - आनंत जैन

सचिव - सुनील जैसवाल

कोषाध्यक्ष - नितिन बैद


उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। नव-निर्वाचित टीम ने सभी सदस्यों के विश्वास, समर्थन, आशीर्वाद एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में RECA कोलकाता के और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रगतिशील बनने की आशा व्यक्त की गई।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News