देवास में विवाहिता लापता, मामला लव जिहाद से जुड़ा

युवक पर अपहरण और नकदी चोरी का आरोप

सतवास में एक विवाहिता महिला नीलम के लापता होने का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला के पति रूपसिंह ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई की रात वह एक जागरण में गया था।

भोपाल: सतवास में एक विवाहिता महिला नीलम के लापता होने का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला के पति रूपसिंह ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई की रात वह एक जागरण में गया था।  जब रात करीब 2 बजे घर लौटा तो उसकी पत्नी और पेटी में रखे ₹65,000 नकद गायब मिले. पति ने शक जताया कि उसकी पत्नी को एक युवक, जो मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने थाना सतवास में ज्ञापन सौंपा और इसे लव जिहाद का मामला बताया। संगठन के जिला अध्यक्ष रामविलास जाट ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो चक्काजाम जैसे आंदोलन किए जाएंगे। एसआई एसएस मंडलोई ने बताया, शुरुआत में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब पति की नई शिकायत के आधार पर युवक पर अपहरण और नकदी चोरी की धाराओं में भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News