19 किलो वाला गैस सिलेंडर 34.50 तक हुआ सस्ता
हवाई यात्रा हो सकती है महंगी
By Aditya
On
आज से यूपीआई के नए नियम लागू, 5 बड़े बदलाव
मुंबई : अगस्त में 5 बड़े बदलाव हो रहे हैं, जो सीधे आपसे जुड़े हैं| आज यानी 1 अगस्त से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 34.50 तक सस्ता हो गया है| इधर, कॉमर्शियल प्लेन में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 2677.88 रुपए तक बढ़ गई है| इससे हवाई सफर महंगा हो सकता है| वहीं, यूपीआई एप्स पर बैलेंस चेक करने की लिमिट 50 हो गई है| यानी अब आप दिनभर में मैक्सिमम 50 बार अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पाएंगे| आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 34.50 तक सस्ता हो गया है| दिल्ली में इसकी कीमत 33.50 रुपए घटकर 1631.50 हो गई है| पहले ये 1665 में मिल रहा था| वहीं कोलकाता में ये अब 34.50 रुपए सस्ता होकर 1769 रुपए में मिलेगा|
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
05 Aug 2025 16:49:05
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर, नगर निगम ने कोलकाता में दो-दो बूथों के साथ एक आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान...